वाराणसी, नवम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ (विहिम) का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 28 एवं 29 नवंबर को काशी में होगा। अधिवेशन की शुरुआत बाबा कालभैरव एवं श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन से होगी। उसके बाद के सभी सत्र सामने घाट स्थित परहंस आश्रम में संपादित होंगे। यह निर्णय महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में किया गया। गणेश महाल स्थित कार्यालय में हुई बैठक में तय किया गया कि 28 नवंबर को सायं चार बजे परमहंस आश्रम से बीएचयू सिंह द्वार तक जनजागृति श्रीराम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें डेढ़ सौ वाहनों का काफिला शामिल होगा। रथ पर देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: राजघाट पुल से नहीं चलेंगे वाहन, पैदल भी प्रतिबंधित यात्रा वापस सामने घाट आकर समाप्त होगी। यहां गंगा आरत...