वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी। आर्य समाज लल्लापुरा की साधारण सभा की रविवार को हुई बैठक में विष्णु प्रसाद आर्य को प्रधान चुना गया। चुनाव अधिकारी संजय सिंह की देखरेख में हुए निर्वाचन में वरिष्ठ उप प्रधान गोपालजी आर्य, उप प्रधान ओम प्रकाश आर्य, मंत्री अखिलेश आर्य, उप मंत्री प्रवीण आर्य एवं सत्यार्थ आर्य, प्रचार मंत्री सुधीर आर्य, कोषाध्यक्ष आकाश आर्य, पुस्तकाध्यक्ष राजकुमार आर्य और आर्य वीर दल अधिष्ठाता भोलानाथ आर्य चुने गए। यह भी पढ़ें- प्रताप परिषद उप्र. के अध्यक्ष बने डॉ. शिव सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...