वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से गायब कलश का फोटो जारी कर मंदिर प्रशासन ने बताया है कि गर्भगृह के ऊपर वायव्य कोण पर स्थापित शिखर क्षतिग्रस्त हो गया था। उक्त शिखर को मंदिर के लॉकर में यथास्थिति सुरक्षित रखा गया है। बताया कि आईआईटी मद्रास की विशेषज्ञ टीम द्वारा आगामी माह नवम्बर में मुख्य मंदिर परिसर का पुनः निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण एवं आवश्यक परीक्षणों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें मंदिर की संरचनात्मक सुरक्षा तथा उसकी धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक महत्ता को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपायों की संस्तुति की जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास मंदिर की प्राचीन संरचना, धार्मिक गरिमा एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। श...