वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व उन्होंने सपरिवार बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए तथा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्मिकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, व्यवस्था की गुणवत्ता तथा विश्वनाथ धाम की गरिमा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। 2015 के बैच के पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा 2016 में पहली बार बरेली के डिप्टी कलेक्टर बने। इसके बाद गाजीपुर, महाराजगंज और चित्र...