वाराणसी, अक्टूबर 13 -- स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने की शिकायत Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब होने की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची है। पीएमओ ने शिकायतकर्ता अधिवक्ता नित्यानंद राय का फोन पर बयान लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मंदिर प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि शिखर से छोटा स्वर्ण कलश गिरा था जो भंडार कक्ष में सुरक्षित है। तेलियाबाग निवासी अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बीत 29 सितम्बर को मंडलायुक्त के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर शिकायत की थी कि मंदिर के उत्तरी द्वार के ठीक ऊपर दो स्थानों से स्वर्ण गायब है। इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन से मांगी गई तो कोई जवाब नहीं दिया गया। मंदिर की वेबसाइट पर भी शिखर से सोना हट...