Varanasi News: विश्वनाथ भक्त सेवा समिति ने किया बाबा का जलाभिषेक
वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीबाबा काशी विश्वनाथ भक्त सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रावण पूर्णिमा पर श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। समिति के सदस्यों ने लक्सा रोड स्थित सिंधी धर्मशाला से जलाभिषेक यात्रा निकाली। गोदौलिया, बांसफाटक, ज्ञानवापी होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस वर्ष समिति ने 27वीं बार बाबा का वार्षिक जलाभिषेक किया। वर्ष 2020 से स्थान के अभाव में कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन नहीं कर पा रही समिति ने जलाभिषेक की परंपरा को जारी रखा है। उल्लेखनीय है कि समिति ने वर्ष 2000 के सावन में पहली बार काशी में कांवरिया सेवा शिविर का संचालन किया था। यह क्रम वर्ष 2019 तक निर्बाध रूप से चला। 2020 में कोविड के कारण शिविर नहीं लगा, उसके बाद सिंधी धर्मशाला के संचालकों ने शिविर के लिए स्थान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.