वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशीवासियों के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन की अलग से व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सीएम का निर्देश जारी होते ही मंदिर प्रशासन ने गेट नंबर 4 बी से प्रवेश एवं गर्भगृह के उत्तरी द्वार से झांकी दर्शन की व्यवस्था कर भी दी। बुधवार मंगला आरती के बाद से व्यवस्था लागू हो जाएगी। अब तक काशीवासी सुबह और शाम, चार से पांच बजे के बीच बाबा का दर्शन करते रहे हैं। सीएम ने निर्देश दिया कि सावन के दौरान प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, बिजली आदि सभी सम्बधित विभाग समन्वय बनाते हुए श्रद्धालुओं का सुगम आवागमन, दर्शन-पूजन और सुरक्षा सुनिश्चित करें। भीड़ नियंत्रण के लिए परिवहन और र...