वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी को विश्वविद्यालय के विधि प्रकोष्ठ में वाराणसी के सभी न्यायालयों में मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है। कुलपति की स्वीकृति के बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार (विधि प्रकोष्ठ) ऋषभ तिवारी की ओर से 18 सितंबर को इस संबंध में पत्र जारी किया गया। पत्र के अनुसार, अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी को जिला एवं सत्र न्यायालय, वाराणसी में विश्वविद्यालय के मामलों की पैरवी और हितों की रक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से पैनल में शामिल किया गया है। अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट में अब वरिष्ठ अधिवक्ता बनने के लिए नए नियम, क्या रखे हैं मानक?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...