वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में विवेकानंद प्रवास स्थल गोपाल लाल विला के आसपास निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को कॉलेज की प्राचार्य और संरक्षण समिति के सदस्यों के बीच वार्ता हुई। समिति के संयोजक विनोद पांडेय के नेतृत्व में स्थल के संरक्षण और निर्माण कार्य को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। सदस्यों ने बताया कि शासनादेश से प्रवास स्थल को संरक्षित किया गया है और इसके संरक्षण की योजना पर्यटन विभाग एवं वीडीए की देखरेख में चल रही है। उन्होंने निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की। प्राचार्य ने समिति के सदस्यों से संरक्षित स्थल से संबंधित शासन के लिखित आदेश की प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: विवेकानंद संरक्षण समिति के सदस्य राज्यमंत्री से मिले समिति के सदस्यों ने 28 अगस्...