वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल, गोपाल लाल विला में भव्य स्मारक एवं व्याख्यान केंद्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के गोपाल लाल विला में 'संध्यावास-इंटरप्रिटेशन सेंटर' के विकास के लिए 20 करोड़ 69 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस निर्णय पर विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है। समिति के अनुसार, कुल 3714.56 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजना में आधे से अधिक राशि स्वामी विवेकानंद के स्मारक एवं व्याख्या केंद्र के लिए निर्धारित है। यह गोपाल लाल विला को संरक्षित करने और स्वामी विवेकानंद के काशी प्रवास से जुड़ी स्मृतियों को सहेजने की दिशा में महत...