वाराणसी, अगस्त 15 -- Varanasi News: वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी साहिल कुशवाहा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी चौक के सुड़िया नीची बाग का निवासी है। चौकाघाट चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बिहार की महिला का पति से मनमुटाव चल रहा है। वह जैतपुरा क्षेत्र में किराये पर रहती है। विश्वनाथ मंदिर आते-जाते आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी ने महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर जबरदस्ती करने लगा। बीते 11 अगस्त को भी उसने मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी को ढेलवरिया से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...