वाराणसी, जुलाई 23 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मछौरा नगर कॉलोनी में मंगलवार को अमित चौहान की पत्नी ममता फंदे से लटकी मिली थी। प्रकरण में ममता की मां मऊ के रमऊपुर (मधुबन) निवासी शर्मिला देवी ने कैंट थाने में ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बुलेट, नगदी और गहनों के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। पति अमित चौहान, सास शीला देवी, एक ननद तथा मामा के दो बेटे रवि और भोलू ने मिलकर ममता की हत्या कर दी। घटना की सूचना उन्हें शाम करीब 4:30 बजे मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...