वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के श्यामा उपवन में जनसुनवाई की। स्थानीय लोगों ने तिवारी कोठी के पास गली में कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य रुके होने की समस्या बताई। विधायक संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने अवैध शराब की बिक्री एवं सट्टेबाजी की शिकायत भी रखी। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण की स्थानीय लोगों ने गुहार लगाई। विधायक ने अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने चंद्रपुरी कॉलोनी में नागरिकों से संवाद किया। सरायनन्दन वार्ड की राजभर बस्ती में पहुंचे तो कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने की शिकायत आई। यह भी पढ़ें- Chapra News: सीएम के समक्ष परिवादियों ने की जिला प्रशासन की सराहना, कहा- समय पर मिला न्याय यह भी पढ़ें- Gar...