Varanasi News: विधायक ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी)। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह लोहराडीह कपसेठी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एलिम्को भारत सरकार के सहयोग से सोनपुरवां (अनेई) बड़ागांव में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि बचपन डे केयर खुशीपुर के प्रभारी समन्वयक रमेश सिंह ने लगभग 200 वयोवृद्ध एवं दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए। आयोजक ग्राम प्रधान अनिल पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रबंध निदेशक अरविंद पटेल ने किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कृष्णा फांउडेंशन ने दिव्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.