वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को आदिविशेश्वर वार्ड में प्रवास किया। उन्होंने गली की मरम्मत की गुणवत्ता परखी। पत्थर के नीचे लेयरिंग की जांच खुद कुदाल चलाकर की। वार्ड में उन्हें सीवर संबंधी समस्या मिली। स्थानीय नागरिकों ने बारिश के बाद कई दिन तक जलजमाव रहने की शिकायत की। इस पर उन्होंने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। मंडलायुक्त, नगर आयुक्त और महाप्रबंधक (जलकल) को समस्या का स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया। वार्ड में कई जगह टेढ़े-मेढ़े खंभों और टूटी पटिया ठीक करने की अफसरों को हिदायत दी। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जलजमाव वाले क्षेत्रों का नप अध्यक्ष ने लिया जायजा, अफसरों को लगायी फटकार पार्षद इंद्रेश सिंह, सं...