वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए 'काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2026' का शुभारंभ गुरुवार को रोहनिया के स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में हुआ।

प्रतियोगिता का महत्व मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने कहा कि काशी विश्व की प्राचीनतम जीवंत नगरी है। इसकी संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अपने शहर के प्रति गौरवबोध कराने के साथ उन्हें काशी की सांस्कृतिक धरोहर का सशक्त संवाहक बनने की प्रेरणा देती हैं।

प्रतियोगिता की विशेषताएँ अतिथियों का स्वागत करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी स्कंद गुप्त ने प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं उद्द...