वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज के कृषि वनस्पति विज्ञान विभाग के सप्तम सेमेस्टर के 30 विद्यार्थियों ने मंगलवार को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत केंद्रीय बीज अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को उत्तम गुणवत्ता और प्रमाणित बीजों के महत्व के साथ उनकी जांच की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रो. संजीव सिंह, प्रो. प्रज्ञा पारमिता और डॉ. श्याम बाबू वर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने केंद्र की गतिविधियों को समझा। डॉ. एके वर्मा एवं वरिष्ठ बीज विश्लेषक एकता कुमारी ने बीज परीक्षण की तकनीकी जानकारी देते हुए भौतिक शुद्धता, आनुवंशिक शुद्धता, अंकुरण क्षमता, जीवन क्षमता, नमी, बीज ओज और बीज स्वास्थ्य परीक्षण का महत्व विस्तार से समझाया। उन्होंने विभिन्न परीक्षणों का व्यावहारि...