वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की ओर से भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वच्छता से संस्कार अभियान का शुभारंभ किया गया। उपसभापति नरसिंह दास ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। 31 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता और नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को गीला और सूखा कचरा अलग करने के फायदे बताए गए। नरसिंह दास ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए स्वच्छता और यातायात नियमों की समझ होना आवश्यक है। विद्यार्थियों से गली मोहल्ले में कचरा फेंकने वालों से विनम्रतापूर्वक कूड़ा गाड़ी में ही कचरा डालने का आग्रह करने की अपील की।

कार्यक्रम के महत्व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि कचरा व्...