Varanasi News: विद्यार्थियों ने खास अंदाज में मनाया दीपोत्सव
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। हैप्पी होम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने खास अंदाज में दीपोत्सव मनाया। विद्यार्थियों द्वारा दीये, तोरण, पूजा की थालियां, गुल्लक एवं अयोध्या श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। अभिभावकों एवं आगंतुकों ने इन कृतियों को सराहा। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उनकी बनाई वस्तुओं की खरीदारी भी की। विद्यार्थियों ने खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्श भी उत्साहपूर्वक किया। बच्चों द्वारा हस्त निर्मित सामग्री तैयार करने में शिक्षिका आरती सिंह के नेतृत्व में अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं मिसकात, सोनम, शिवानी, चंदा, मीना,मनीष एवं वैष्णवी ने सहयोग किया। इससे पूर्व शुभारंभ विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित एड.प्रिंस चौबे ने किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दीपोत्सव:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.