वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआं शाखा में पर्यावरण साक्षरता मुहिम चलाई गई। बुधवार को 137 सीईटीएफ 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे गंगा विचार मंच के लोग विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। परिसर में औषधीय पौधे लगाए। सूबेदार देवेंद्र बसनेट एवं जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के पर्यावरण सारक्षरता से परिचित कराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा अवतरण को जीवंत किया। प्रश्नोत्तरी सत्र में उत्साह के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। नीता सिंह, प्रवेश कुमार सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...