वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गुरु दक्षता कार्यक्रम के 12वें दिन सोमवार को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और डिजिटल पेडागोजी विषय पर व्याख्यान हुआ। प्रथम सत्र में शिक्षा संकाय बीएचयू के प्रो. पंकज सिंह ने शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी पर चर्चा की। द्वितीय सत्र में डॉ. सोमू सिंह ने डिजिटल पेडागोजी पर प्रकाश डाला। केंद्र निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह के साथ स्वागत पूजा कस्वां, संचालन दीपशिखा श्रीवास्तव और अनुपम मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पंकज और डॉ मुकेश कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...