वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विद्यापीठ के सत्र 2026-27 में स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक एवं डिप्लोमा के सभी पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय कक्षाओं के समय से संचालन और शैक्षणिक कैलेण्डर के दृष्टिगत छह नवंबर से प्रवेश सेल 2026-27 को भंग कर दिया गया। कुलसचिव ने बताया कि दो नवम्बर को सम्पन्न काउंसिलिंग के बाद बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों की बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...