Varanasi News: विद्यापीठ में डिग्री-मार्कशीट की गड़बड़ियों पर छात्रों का धरना
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डिग्री, मार्कशीट और परीक्षा परिणामों में कई तरह की गड़बड़ियों के विरोध में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी परीक्षा विभाग उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा। इससे छात्र अपने भविष्य को लेकर तनावग्रस्त हैं। छात्र नेता युवराज पांडे ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन डिग्री, अंकपत्र और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों को ठीक नहीं कराया गया। उल्टे छात्रों से अंक सुधार और री चेकिंग के लिए फीस ली जा रही है। चेतावनी दी कि जल्द खामियां दुरुस्त नहीं की गईं तो वे बेमियादी अनशन और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.