Varanasi News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
वाराणसी, सितम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर रामनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली के दो भाइयों, केरल निवासी एजेंट एवं एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। मलहिया टोला (रामनगर) के गुलाब साहनी ने शिकायत में बताया कि मई 2025 में एक परिचित के माध्यम से उनकी बात दिल्ली निवासी नितिन अरोरा से हुई थी। नितिन ने खुद को एजेंट बता विदेश में नौकरी लगवाने और वर्क वीजा बनवाने का झांसा दिया। आरोपी के बुलावे पर वह 3 मई 2025 को दिल्ली पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात नितिन अरोरा और उसके भाई अमित अरोरा से हुई। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर पहले 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद 19 जून 2025 को दिल्ली बुलाकर 50 हजार रुपये नगद लिये। दोनों भाइयों और उनके साथी रमन कुमार ने बताया कि 25...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.