वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। राजघाट स्थित वीणा पाणि शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक दिवसीय विज्ञान एवं रचनात्मकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने 'मेरे सपनों का भारत', स्मार्ट सिटी, न्यूक्लियर पावर प्लांट, एआई स्मार्ट मॉडल और मानव फेफड़ों की कार्यप्रणाली पर आधारित शानदार मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नमो घाट को गुटखा और तंबाकू मुक्त बनाने का सामाजिक संदेश भी दिया गया। विशेष अतिथि शताधिक रक्तदाता राजेश कुमार गुप्ता एवं अधिवक्ता गौतम झा थे। जितेंद्र उपाध्याय, कंचन पांडेय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...