वाराणसी, नवम्बर 15 -- गतिविधियों और डिजिटल सिमुलेशन से विज्ञान की पढ़ाई Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आराजी लाइन विकासखंड के जंसा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान की शिक्षिका वेणु अग्रवाल नवाचारी प्रयोग किया है। उन्होंने विज्ञान की कठिन अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। रसायन विज्ञान में आवर्त सारिणी, तत्वों के आयन बनने की प्रक्रिया तथा आयनों की संयोजकता जैसे कठिन विषयों को वे सरल तरीकों, उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से समझाती हैं। वहीं भौतिक विज्ञान में बल एवं दाब, आर्किमिडीज का सिद्धांत, द्रव में वस्तु के डूबने-तैरने तथा उत्प्लावन बल जैसी अवधारणाओं को प्रयोग एवं डिजिटल सिमुलेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया जाता है। जीव विज्ञान के विषयों में भी गतिविधि एवं दृश्य ...