वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने गुरुवार को विजयानगरम मार्केट में अवैध रूप से संचालित दो होटल सील कर दिये। होटल प्रबंधकों और उनके अधिवक्ताओं ने दस्तावेज के आधार पर नगर निगम की इस कार्रवाई को अनुचित ठहराया। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान नोकझोंक और बहस के बीच नगर निगम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोनों होटल सील कर दिए। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकान संख्या 50 और 68 पर अवैध रूप से बने होटलों पर कार्रवाई की। होटल प्रबंधकों ने चार दशक पहले नगर निगम से आवंटन का हवाला देते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया। जबकि नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि आवंटियों द्वारा समझौते का उल्लंघन किया गया और दुकानों को मूल स्वरूप में संचालित न करके अवैध तरीके से होटल और गेस्ट हा...