वाराणसी, अक्टूबर 22 -- बरेका में विजयादशमी का उत्सव Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में विजयादशमी पर्व मंगलवार को उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान खेलकूद स्टेडियम में रूपक (रामलीला) मंचन हुआ। इसमें श्रीराम वनगमन से रावण वध तक के प्रसंगों का प्रदर्शन कर कलाकारों ने भावविभोर कर दिया। देर शाम 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (जीएम) आशुतोष पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भगवान लक्ष्मण की आरती के साथ किया। महाप्रबंधक ने विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य एवं धर्म की स्थापना के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। इसके बाद एसडी सिंह के निर्देशन में रूपक का भावपूर्ण मंच...