वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के एस्ट्रोटर्फ पर शुक्रवार से शुरू हुई 29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन 34वीं वाहिनी ने अपने प्रभावशाली जीत हासिल कर अगले चक्र के लिए क्वालिफाई कर लिया। 36वीं वाहिनी रामनगर द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की कुल 10 टीमों को प्रवेश दिया गया है। इनमें गत विजेता 34वीं बटालियन भुल्लनपुर के अलावा चौथी बटालियन, 33वीं बटालियन, 37वीं, 12वीं, 42वीं, 39वीं, 48वीं, 20वीं और 36वीं बटालियन की टीमें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भुल्लनपुर की 34वीं वाहिनी ने 5-1 से जीता उद्घाटन मैच आज खेले गए मैच में भुल्लनपुर की 34वीं वाहिनी ने 12वीं वाहिनी पीएसी को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से पराजित किया। यह भी पढ़ें- खेल--यूपी प्रो हैंडबाल लीग में पहली बार उतरेगी लखनऊ टीम ...