Varanasi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। सातोमहुआ (बड़ागांव) स्थित धन्वंतरी हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा। मृतक की पहचान फूलपुर के कुआर बाजार निवासी 35 वर्षीय विवेक जायसवाल के रूप में हुई। विवेक बाइक से घर के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ, जब बाइक सवार वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रहा था। अस्पताल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन समेत भाग निकला। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। हरहुआ चौकी के उपनिरीक्षक केके वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ागांव पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.