वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। लोहटिया स्थित श्रीशीतला माता मंदिर का 59वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर डॉ.गोविंद प्रसाद यादव की स्मृति में बिरहा दंगल 'रसमंजरी' नरसिंह चौतरा पर हुआ। माता शीतला का पुष्पों से शृंगार किया गया। वैदिक रीति से हवन-पूजन के बाद महिला भवानी कीर्तन मंडल की सदस्यों ने पचरा गाया। गाजीपुर की चंचल यादव और आजमगढ़ के अंसार अहमद के बीच बिरहा दंगल हुआ। अतिथि रूप में प्रो.आशा यादव, सपा नेता किशन दीक्षित, रंगकर्मी व्योमेश शुक्ल, व्यापारी नेता रमाकांत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...