Varanasi News: वार्डों में आज से जांचेंगे स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की स्थिति जानने के लिए नगर निगम प्रशासन सात अक्तूबर से जांच अभियान चलाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सौ वार्डों के लिए तिथिवार नोडल अफसरों और आलोक विभाग के कर्मचारियों की जवाबदेही तय की है। अभियान 19 अक्तूबर तक चलेगा। बता दें कि अभियान में बंद स्ट्रीट लाइटें ठीक की जाएंगी। पीली लाइटों की संख्या, साप्ताहिक मरम्मत टीम की सक्रियता और लाइटों के खुलने-बुझने की समयबद्धता जांचेंगे। वार्डों में अंधेरे स्थान (डार्क स्पॉट) चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। रात्रिकालीन सफाई मित्रों की मौके पर उपस्थिति और साफ-सफाई के स्तर की जांच होगी। अफसर निरीक्षण की दैनिक रिपोर्ट आईटी एक्सपर्ट विद्या प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.