Varanasi News: वाराणसी मंडल ने जीता बॉक्सिंग का खिताब
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन बनी, जबकि गोरखपुर उप विजेता रहा। वाराणसी की तरफ चांदनी मौर्या, रिया शुक्ला, जागृति यादव, एंजल यादव प्रथम रहीं। साक्षी तिवारी, आइशा खान, दीक्षा शर्मा, अदिती सिंह और परी द्वितीय रहीं। निर्णायक शरद चन्द्र, कंचन भारती, कविता गौड़, संतोष त्यागी, पंकज शर्मा, शैली यादव, अमित गुप्ता रहे। बेस्ट बाक्सर वाराणसी की चांदनी मौर्या, बेस्ट लूजर गोरखपुर की तेजवनी गुप्ता रहीं। बेस्ट टीम मैनेजर का पुरस्कार वाराणसी के शशि यादव को मिला। मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- जूनियर बालिका बॉक्सिंग में गोरखपुर उपविजेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.