वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट आगमन से पहले सुरक्षा कारणों से इंडिगो के दिल्ली और हैदराबाद के विमानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) इन विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। दोपहर 3:30 बजे के बाद दोनों विमान वाराणसी पहुंचे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आ रहा भारतीय वायुसेना का विशेष विमान एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। इससे पहले सुबह लगभग 9:25 बजे इंडिगो दिल्ली का 6ई 5025 विमान 228 यात्रियों को लेकर वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गया। इसी दौरान सुबह 9.40 बजे इसी एयरलाइंस हैदरबाद का 6ई 915 विमान हवाई क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन सुरक्षा कारणों से दोनों विमान को रनवे पर लैंडि...