वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। स्पिक मैके की तरफ से बुधवार को राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में पद्मश्री सुमित्रा गुहा का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने प्रस्तुति का शुभारंभ राग भूपाली मध्यलय तीनताल में पारंपरिक बंदिश 'महादेव देव महेश्वर' से किया। इससे पहले प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एसएन दुबे और स्पिक मैके के संरक्षक उमेश चंद्र सेठ ने किया। पद्मश्री सुमित्रा गुहा ने स्वरचित रचना 'पहचानो सुर की महिमा' राग यमन में द्रुत एकताल निबद्ध कर प्रस्तुत कर छात्राओं को शास्त्रीय गायन की महत्ता बताई। अंत में वीर मीरा के अंतर्गत मीरा भजन 'गिरिधर के घर जाऊं' को मिश्र कान्हड़ा में सुनाकर विराम दिया। तबले पर सुमन चटर्जी, हारमोनियम पर सुमित मिश्रा और तानपुरे पर रेनू ने संगत ...