वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भिटारी स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास लगभग 120 मीटर मुख्य सड़क बेहद खराब है। बारिश के कारण सड़क से आवाजाही बहुत कठिन हो गई है। इन दिनों 400 से ज्यादा परिवारों के तीन हजार से ज्यादा लोगों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ती है। यह पीड़ा मंगलवार को भिटारी के नागरिकों ने संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से जताई। स्थानीय निवासी मंटू सिंह, एडवोकेट पंकज सिंह, पूर्व प्रधान हीरावती देवी, प्रांशु पाठक, राजेंद्र कुमार ने कहा कि बरसात के समय इस मार्ग की स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। कीचड़ एवं जलभराव के कारण पैदल चलना तथा बाइक एवं चार पहिया वाहनों से आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आईजीआरएस शिकायत भी बेअसर, एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क लोगों ने कहा कि...