Varanasi News: वर्कशॉप से आया ट्रांसफॉर्मर नहीं सह सका लोड
वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित मेजर वर्कशॉप में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत में गुणवत्ता की अनदेखी का मामला फिर सामने आया है। मरम्मत कर डिविजनों में भेजे गए ट्रांसफॉर्मर लोड ही नहीं ले पा रहे हैं। ताजा उदाहरण संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास लगा ट्रांसफॉर्मर है। चौकाघाट डिविजन के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ झा ने बताया कि तीन दिन पहले वर्कशॉप से मरम्मत होकर आया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद लोड नहीं ले पाया। कुछ ही देर में धुआं निकलने लगा और डीओ फ्यूज उड़ गया। इससे क्षेत्र की आपूर्ति घंटों ठप रही। अभियंताओं ने दोबारा ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप के अभियंताओं को इसकी जानकारी दी गई है。
समस्या का विवरण वहीं सूत्रों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.