Varanasi News: वरुणा संध्या में हुआ गायन-वादन
वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी की वरुणा संध्या में गायन और शहनाई वादन हुआ। कैंटोंमेंट के नेहरू पार्क में शनिवार के आयोजन में शहनाई वादक पं. दुर्गा प्रसन्ना ने 'वंदे मातरम्' की धुन छेड़ी। अनंग गुप्ता 'पप्पू जी' की शिष्या प्रतिभा एवं अपर्णा मौर्या ने राग मुल्तानी में बधईया के बादर झूला और कजरी का गायन किया। अनामिका मौर्या ने वायलिन पर देशभक्ति गीतों की धुन छेड़ी। तबला पर अनंग गुप्ता 'पप्पू जी' ने संगत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.