वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा ने शनिवार को एक स्थानीय होटल में राजसी तीज उत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में शामिल होकर सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। तीज झूला, मेहंदी, राजस्थानी गीत-संगीत, घूमर नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक मंत्री आकांक्षा गोयल एवं अर्चना सिंघी ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने का माध्यम हैं। संयोजन में रश्मि बाजोरिया, सोनम अग्रवाल ने भी सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हरितालिका तीज नारी शक्ति और समर्पण का प्रतीक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...