वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी/पिंडरा, हिटी। वरुणा नदी के हरऊ घाट पर नया पुल बनेगा। 80 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े इस पुल और अप्रोच रोड के निर्माण पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। इससे लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। उन्हें आठ से 10 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: दो महत्वपूर्ण पुल परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृतिपुल का प्रस्ताव पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के हरऊ में बनने वाले वरुणा पुल का प्रस्ताव विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने सर्वे कर इस प्रस्ताव को लखनऊ स्थित मुख्यालय भेज दिया।स्थानीय लाभ यह पुल बन जाने से पिंडरा विस क्षेत्र के चिलबिला, हरेऊ, कुड़ी, बलुआ, पतेर, गजापुर, शेरवानीपुर, दीनापुर, कनियर, विश्वनाथपुर और सेवापुरी विधानसभा क्ष...