वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: रामनगर। सीतापुरी कॉलोनी में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सभागार का लोकार्पण विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। सभागार में सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इसका निर्माण विधायक निधि से कराया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर विधायक का स्वागत किया। इसी क्रम में विधायक ने माल्यार्पण कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया। लोकार्पण के अवसर पर इंद्रजीत मौर्य, आनंद पांडेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, बालकिशन दीक्षित, गुलाबचंद, वीरेंद्र कुमार सिंह, मिश्रीलाल, करुणा शंकर पांडेय, आनंद कुमार त्रिपाठी, रामजी दीक्षित, विश्वम्भर पांडेय, नवरत्न दास और अजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन डॉ. रामलोचन पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...