वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में पिछले 25 दिनों से वन विभाग की टीम को छका रहा तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया। सोमवार सुबह छावनी क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 61 में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी सतर्कता के साथ चलाए गए अभियान के बाद ट्रैप टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से वन विभाग और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अब तेंदुए की स्वास्थ्य जांच कराएगी। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने की तैयारी है। गौरतलब है कि बीते 21 अक्तूबर की रात छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: कई गांवों में ठिकाना बदलती रही तेंदुआ, नेवादा में पिंजरे में फंसी इसके बाद से वन विभाग की टीम...