वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कहा कि वंदेमातरम् केवल उद्घोष नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन का संकल्प है। वे ही देश के भविष्य हैं। उन्हें बेहतर राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में शुरू सात दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय वंदेमातरम् शिविर के उद्धाटन सत्र को एडीएम (प्रोटोकॉल) ने संबोधित किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की संस्था 'मेरा युवा भारत' की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिविर में छह राज्यों के करीब डेढ़ सौ युवा प्रतिभागी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राइं...