वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका में शनिवार को आयोजित सावन महोत्सव को पारम्परिक गीत-संगीत और मनोरंजक खेलों ने यादगार बना दिया। प्रतियोगिताओं में फिटनेस, रूप एवं वस्त्र सज्जा के आधार पर पिंकी त्रिपाठी को 'मिस सावन' चुना गया। वहीं, श्रेष्ठ बैलेंस प्रतियोगिता में रंजू यादव तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूजा कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं श्रेष्ठ प्रतिभागियों को बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार और रजनी ने पुरस्कार दिए। इनमें सुनीता, प्रिनु विश्वकर्मा, प्रतिभा, कृष्णा, संजू, रजनी यादव, गायत्री, सीमा, विभा शाही, नीलिमा, रीना, सोनी तिवारी, गायत्री तिवारी, सलोनी आदि ने प्रतिभाग किया। आयोजन में एसके सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भावना ने सावन क्वीन का खिताब...