वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। गांगकला ग्राम पंचायत में प्रधान और विकास अधिकारी के काम में अनियमितता और धांधली की शिकायत पर लोकायुक्त आयोग की टीम ने गुरुवार को यहां जांच की। अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे ने बताया कि विकास कार्यों में अनियमितता की पड़ताल में कई दिन लगेंगे। इसके बाद लोकायुक्त आयोग अंतिम फैसला करेगा। बता दें कि ग्राम पंचायत के पश्चिमपुरा निवासी प्रेमशंकर सिंह ने लोकायुक्त आयोग को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में प्रधान और विकास अधिकारी ने व्यापक अनियमितता और धांधली की। आयोग ने उनके आरोप को गंभीरता से लिया। जांच के लिए टीम गठित की जिसमें अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह और बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखाधिकारी प्रदीप कुमार शाम...