वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: बड़ागांव। चक्का स्थित जनजाति बस्ती में रविवार को जनकल्याण फाउंडेशन के सदस्यों ने बाढ़पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री बांटी। राहत सामग्री मिलने से पीड़ितों के चेहरे खिल गए। संस्थापक गगन चौबे ने कहा कि आपदा की घड़ी में संस्था उनके साथ है। कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ राहत सामग्री बांटना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। जनकल्याण फाउंडेशन सेवा और जागरूकता अभियान चलाएगा। कहा कि सामूहिक प्रयास से समस्याग्रस्त लोगों की दिक्कत कम की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...