वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में मंगलवार को 'भारत की अग्रणी महिलाएं' लोक कला प्रदर्शनी का आरंभ हुआ। इसमें एनी बेसेंट, कमलादेवी चट्टोपाध्याय, पंडिता रमाबाई सरस्वती, महादेवी वर्मा, कॉर्नेलिया सोराबजी और दक्षायणी वेलायुधन की जीवन यात्रा और योगदान को समकालीन चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने समकालीन कला को बढ़ावा देने और क्षेत्र में आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में युवाओं की इस पहल को सराहा। कहा कि कला लोगों से तब जुड़ती है, जब वे उससे व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित कर पाते हैं। उन्होंने समकालीन कला को बढ़ावा देने में ऑनलाइन मंचों के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- कला प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा प्रदर्शनी में प्...