वाराणसी, सितम्बर 17 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। रिंग रोड फेज-1 पर चांदमारी के लोढ़ान स्थित नावेल्टी मैरिज हॉल से चोरों ने करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। चोरों ने भूतल और प्रथम तल के 10 कमरों के ताले चटकाए। मैरिज हॉल के मालिक गुड्डू रिजवी के अनुसार बुधवार दोपहर वह पहुंचे, तो देखा कि 10 कमरों के ताले टूटे हुए हैं। प्लंबर और वायरिंग के करीब 50 हजार रुपये के सामान चोरी हुए हैं। उनका कहना है यह तीसरी बार चोरी हुई है। उन्होंने शिवपुर थाने में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...