वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी।‌ लालपुर मस्जिद से रसूलपुर (शिवनगर) तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर राजस्व और नगर निगम की टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर सड़क की नापी की। भविष्य में होने वाले चौड़ीकरण के दायरे को चिह्नित करते हुए बीच सड़क से 35 फीट की सीमा पर निशान लगाए गए। ​सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में लंबे समय से लग रहे जाम से राहत मिलेगी। कार्रवाई के दौरान पार्षद अशोक मौर्या, संजय जायसवाल, पूर्व पार्षद कैलाश कन्नौजिया, उमेश पटेल, मनोज दुबे और गोविंद कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...