वाराणसी, नवम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी की ओर से बुधवार को सारनाथ रोड स्थित आम बाग में दीवाली मिलन समारोह 'ओजस-दीपों से दिलों तक' धूमधाम से मनाया गया। इसमें क्लब के सदस्य परिवार सहित शामिल हुए। समारोह में बच्चों और सदस्यों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आकर्षक उपहार और सरप्राइज ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव राजुल कपूर, कोषाध्यक्ष लायन मनीष कपूर, चेयरपर्सन अनीता गुप्ता, उमा अग्रवाल, संजय अरोड़ा, चंद्रकांत सोनी, सपना कपूर और सुधा नरूला मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गीत-संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...